Sunday, January 14, 2018

जबकि वादा जीवन भर का था

मैं चाहता हूँ
मुझे भी मिले सज़ा-ए-मौत
लोकतंत्र में
प्रेम करने के अपराध में
किसी राष्ट्रवादी शासक के इशारे पर 
किसी अदालत द्वारा
मेरी फांसी से ठीक पहले
पूछे जल्लाद मुझसे
मेरी आखिरी इच्छा
और मैं कहूँ -
उससे मिलना चाहता हूँ आखिरी बार
जिससे मैंने प्रेम किया
और जिसने छोड़ दिया मेरा साथ
मेरी मौत से पहले
जबकि वादा
जीवन भर का था

रचनाकाल : 15 जनवरी 2017 

No comments:

Post a Comment

डरा हुआ व्यक्ति प्रेम नहीं कर सकता

  डरा हुआ व्यक्ति प्रेम नहीं कर सकता मैं बहुत डरपोक हो गया हूं तुमसे मिलने के बाद तुम्हे जान लेने के बाद ! जबकि जानता हूं मैं डरपोक नहीं हूं...