Saturday, June 9, 2012

बनारस में अस्सी चौराहा

बनारस में 
अस्सी चौराहा पर 
पप्पू  की चाय दुकान 
साहित्यकारों का अड्डा है 

मिल जाते हैं यहाँ 
कुंवर जी अग्रवाल ,
वाचस्पति 
रामज्ञा शशिधर 
और बहुत से कवि -लेखक , संपादक 

अस्सी चौराहे का चाय वाला
थकता नही बनाते -बनाते चाय
चाय पर चाय
वहस पर वहस साहित्य से लेकर
दुनिया भर की

फिर खाए पान
यही बनारस है .............

1 comment:

फिर उदास हो उठेगा मन

  की-बोर्ड पर चलती उंगलियाँ लगातर तोड़ रही हैं कमरे की नीरवता कुछ देर पहले तक बालकनी पर बिखरी पड़ी थी चांदनी अब अँधेरा है कुछ ही पल में दरवाजे...