मायूस नहीं हूं मै
किन्तु जनता हूं , कि
यह सच है
कि मेरे प्रयासों से
कुछ नहीं बदलेगा
किउंकि -
अब हमने
सहने की आदत डाल ली है .
जिन पर कभी न बिकने की मुहर थी
वे भी अब बिकने लगे हैं
वे नयन सुख चुके हैं अब
जो कभी सजल थे .
मेरी सोच नकारात्मक लगे
शायद
किन्तु यह सच है
कि कुछ नहीं बदलनेवाला
सिर्फ प्रयासों से अब .
नई आशाओं से मै करूँ
तुमसे यह आह्वान , कि
आओ बनाएं अब
वो लहर
जो रुके न किसी बाँध से
और तोड़ डाले कुंठा के चट्टानों को
यह लहर प्रयासों का नही
परिणाम का लहर होगा
उम्मीद अब भी है तुमसे मुझे
इसलिए मायूस नही हूं मैं .
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
युद्ध की पीड़ा उनसे पूछो ....
. 1. मैं युद्ध का समर्थक नहीं हूं लेकिन युद्ध कहीं हो तो भुखमरी और अन्याय के खिलाफ हो युद्ध हो तो हथियारों का प्रयोग न हो जनांदोलन से...
-
. 1. मैं युद्ध का समर्थक नहीं हूं लेकिन युद्ध कहीं हो तो भुखमरी और अन्याय के खिलाफ हो युद्ध हो तो हथियारों का प्रयोग न हो जनांदोलन से...
-
किसी को नहीं दिखता जमीन के नीचे उबलते लावा का रंग अब पढ़ते हैं तस्वीर में मेरा चेहरा बढ़ी हुई दाढ़ी और .... कुछ नहीं मने मेरा कवि मर गया है ख...
-
नमक तो नमक ही है नमक सागर में भी है और इंसानी देह में भी लेकिन, इंसानी देह और समंदर के नमक में फ़र्क होता है! और मैंने तुम्हारी देह का नमक...
apki kalam se e badlega sab.......... u hav the power of pen:)
ReplyDeleteमायूस न हों सब बदलेगा .अराजकता में ही क्रांति के बीज भी छिपे होते हैं .
ReplyDeletedelete word verification option. it serves no purpose .