Wednesday, August 14, 2019

कल क्या करेंगे

जो बोल रहे हैं 
बहुत संभव है कि एक दिन मार दिए जायेंगे 
मेरी चिंता वो नहीं है 
मैं सोच रहा हूँ उनके बारे में 
जो अब तक ख़ामोश हैं 
कल क्या करेंगे
जब इंसानी लाशों की बदबू
उनके घरों तक फैलेगी ?

No comments:

Post a Comment

डरा हुआ व्यक्ति प्रेम नहीं कर सकता

  डरा हुआ व्यक्ति प्रेम नहीं कर सकता मैं बहुत डरपोक हो गया हूं तुमसे मिलने के बाद तुम्हे जान लेने के बाद ! जबकि जानता हूं मैं डरपोक नहीं हूं...