डरा हुआ व्यक्ति
प्रेम नहीं कर सकता
मैं बहुत डरपोक हो गया हूं
तुमसे मिलने के बाद
तुम्हे जान लेने के बाद !
जबकि
जानता हूं
मैं डरपोक नहीं हूं
पर अब डरा हुआ हूं
मैं खुलासा करना चाहता हूं
राज़ इस डर का
लेकिन यहां भी डरता हूं
तुम्हारी बदनामी से
या
शायद प्रेम में
अपनी विफलता से।
बोलो
मैं क्या करूं!
No comments:
Post a Comment