Wednesday, February 23, 2011

प्रश्न चिह्न


 अमेरिका कहता है
मेरा देश
सर्वसम्पन्न है
और --
परोस देता है
अरबपतियों की एक लम्बी सूची
मेरे देश के सत्ताभोगियों के आगे
और मीडिया उसे
परोसती है
देशवासियों के लिए /

यदि मेरा देश
पूर्ण विकसित है
तो किसके झोपड़ी में जाता है
रात बीताने का नाटक करने के लिए
कांग्रेस का युवराज ?

फिर क्यों रोज लगाता है फांसी
भारत का किसान ?
क्यों एक मासूम चेहरा झांकता है
चमकते शीशों वाली गाड़ी के भीतर
क्या यह --
षड्यंत्र नही है
हमें भटकने का ?

अमेरिका के इस सर्वसम्पन्न
और पूर्ण विकसित भारत में
क्यों उठ रही है
रोज़ एक नए राज्य की गठन की मांग
क्यों युवा अपना रहे हैं
नक्सलवाद ?
टाटा ,अम्बानी और बिरला
क्या यही भारत है ?

2 comments:

  1. प्रभावी तरीके से ...बात कही है आपने...शुभकामनाएं

    ReplyDelete

डरा हुआ व्यक्ति प्रेम नहीं कर सकता

  डरा हुआ व्यक्ति प्रेम नहीं कर सकता मैं बहुत डरपोक हो गया हूं तुमसे मिलने के बाद तुम्हे जान लेने के बाद ! जबकि जानता हूं मैं डरपोक नहीं हूं...