Tuesday, October 2, 2012

इन्हें मालूम है तस्वीरें बोला नही करती ..


बापू ..
राज घाट पर
आज उन्होंने तुम्हें
पुष्पांजलि दी

बड़ी देर बाद
उन्हें तुम याद आये

जब भी हुआ
खतरा कुर्सी पर
लगा कर तुम्हरी तस्वीर
सभाएं की उन सभी ने
सत्ता के लिए
गांधीवादी घोषित किया
खुद को

तुम्हारी एक तस्वीर
इन सभी ने
लगा रखी है
अपने -अपने कार्यालयों में
वहीं बैठ कर
सरेआम इन्होने
चोरियाँ की

इन्हें मालूम है
तस्वीरें बोला नही करती ..

4 comments:

  1. तस्वीरें सत्य लेकर बोलने लगें तो तस्वीरों को मूल से खत्म कर देंगे

    ReplyDelete
  2. तस्वीरें बोलें भी तो क्या...कुछ कर तो नहीं सकेंगीं....

    बेहतरीन !!
    अनु

    ReplyDelete
    Replies
    1. सही कहा आपने अनु जी .....

      Delete
  3. एकदम सत्य कहा आपने रश्मि जी ....

    ReplyDelete

फिर उदास हो उठेगा मन

  की-बोर्ड पर चलती उंगलियाँ लगातर तोड़ रही हैं कमरे की नीरवता कुछ देर पहले तक बालकनी पर बिखरी पड़ी थी चांदनी अब अँधेरा है कुछ ही पल में दरवाजे...